फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with 447 grams of opium

Jind News: 447 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 447 grams of opium
जींद। सफीदों अपराध शाखा पुलिस ने एक युवक को 447 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गांव अंजनी, जिला बरेली निवासी संतोष के रूप में हुई है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ तस्करी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सफीदों अपराध शाखा पुलिस की टीम सोमवार देर शाम को सेक्टर के पास रामपुरा रोड पर गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया। युवक की तलाशी ईटीओ डीईटीसी देवेश साहू की मौजूदगी में ली गई तो उसके पास अफीम बरामद हुई। उसका वजन 447 ग्राम पाया गया। इस अफीम की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed