फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man posted on Facebook to be Corona positive, case registered

युवक की फेसबुक पर डाली कोरोना पॉजिटिव होने की पोस्ट, केस दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Young man posted on Facebook to be Corona positive, case registered
युवक को कोरोना पॉजिटिव होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर अफवाह फैलाने के आरोप में सफीदों पुलिस ने बहादुरगढ़ गांव निवासी सूर्यकांत शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी का फेसबुक अकाउंट इंजीनियर आरके रेढू के नाम से है।
विज्ञापन

सूर्यकांत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जींद के रहने वाले युवक द्वारा फेसबुक पर उसके नाम से एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें कहा गया है कि सूर्यकांत कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूर्यकांत ने कहा कि उसे कोई कोरोना बीमारी नहीं है। कई बार उसके स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। वह सामान्य तरीके से काम कर रहा है। लेकिन किसी ने फेसबुक पर उसे कोरोना पॉजिटिव होने की पोस्ट डाली है। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सूर्यकांत की शिकायत पर जिस फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डाली गई है उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीसी आदित्य दहिया ने भी पुष्टि की है कि अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed