फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man murdered over DJ playing dispute, family members block highway

Jind News: डीजे बजाने के विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने किया हाईवे जाम

Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered over DJ playing dispute, family members block highway
20जेएनडी36,37: पुलिस थाना के सामने जाम लगाए हुए ग्रामीण व परिजन। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। घुडचढ़ी के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पालवां गांव के चौकीदार 42 वर्षीय रामनिवास की हत्या कर दी। इसमें परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उचाना थाना के सामने जाम लगा दिया। इसके चलते दिल्ली-संगरूर हाईवे जाम हो गया। सूचना पर डीएसपी अमित भाटिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने सात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पालवां निवासी रोशन ने बताया कि उसके बेटे की रविवार शाम को घुड़चढ़ी थी। इसमें कुछ लोग बिना बुलाए शामिल हो गए और डीजे पर गाना बजाने को लेकर उनके साथ झगड़ा किया। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करवाया और आरोपियों को वहां से भेज दिया। इसके बाद सोमवार को उसके बेटे की बरात रायचंद वाला जा रही थी। इस दौरान घोघड़िया गांव के पास बारात की गाड़ी को अलीपुरा निवासी अक्षय, डीपी, आशीष, अजड़ी, विशाल, अंग्रेज उचाना, सन्नी घोघड़िया ने रोक लिया और उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई बरातियों को भी चोटें आईं। इसमें बीच बचाव कर रहे रामनिवास की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के आरोप में अलीपुरा निवासी अक्षय, डीपी, आशीष, अजड़ी, विशाल, अंग्रेज उचाना, सन्नी घोघड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया। पैनल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed