फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young girls at Gokarna Tirtha on Durga Ashtami

Jind News: दुर्गा अष्टमी पर गोकर्ण तीर्थ में 1100 कन्याओं का पूजन

Tue, 20 Oct 2026 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
young girls at Gokarna Tirtha on Durga Ashtami
24-सर्कुलर रोड ​स्थित पुरी धाम में हवन करते महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी व अन्य ।स्रोत : श्रद्ध
रोहतक। नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार को घरों और मंदिरों में मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं को भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन


गोकर्ण तीर्थ में एक बड़ा आयोजन हुआ, जहां 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। उप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज ने 1100 कन्याओं के पैर पखारे और उनके मस्तक पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया। इसके पश्चात पूरी श्रद्धा के साथ सभी कन्याओं को हलवा, पूरी और चने का विशेष प्रसाद परोसा गया। पूजन संपन्न होने के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा, फल और विशेष उपहार भेंट कर विदा किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
विज्ञापन


उधर, दुर्गा भवन मंदिर में भी 108 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन हुआ। इन कन्याओं के पैर धोए गए, तिलक लगाया गया और चुनरी पहनाई गई। पूजन के बाद उन्हें हलवा, छोले और पूरी का प्रसाद दिया गया। कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी भेंट किए गए। आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि मां महागौरी की आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा अन्य मंदिरों और घरों में भी कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूजन से पहले हुआ हवन
सर्कुलर रोड स्थित पुरिधाम में महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी के सानिध्य में सोमवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सुबह हवन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके पश्चात 251 कन्याओं का पूजन किया गया। रात 9 बजे से माता की चौकी लगाई गई और भजन-कीर्तन हुए। इस अवसर पर कार्तिकपुरी, शांतपुरी, सिमरणपुरी, प्रसन्नपुरी, करतारपुरी, आनंदपुरी, आदित्यपुरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

24-सर्कुलर रोड स्थित पुरी धाम में हवन करते महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी व अन्य ।स्रोत : श्रद्ध

24-सर्कुलर रोड स्थित पुरी धाम में हवन करते महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी व अन्य ।स्रोत : श्रद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed