फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yoga is an invaluable heritage of Indian culture for healthy living: Dr. Kusum

योग स्वस्थ जीवन की भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. कुसुम

Fri, 12 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Yoga is an invaluable heritage of Indian culture for healthy living: Dr. Kusum
12जेएनडी04: जुलाना की अनाजमंडी में आयोजित योग ​शिविर में योग करते हुए। स्रोत : विभाग
जुलाना। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एसडीएम होशियार सिंह के मार्गदर्शन में जुलाना की नई अनाज मंडी में दूसरे दिन कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेदिक अधिकारी एवं ब्लॉक जुलाना की नोडल अधिकारी डॉ. कुसुम की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

डॉ. कुसुम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, योग प्रशिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया और योग के दैनिक जीवन में महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुसुम बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी, जुलाना में उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत 11 से 13 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed