{"_id":"6803ff3a4fff4a4c950a10d1","slug":"yaksh-a-student-of-government-model-sanskriti-school-qualified-in-jee-mains-jind-news-c-199-1-jnd1002-133364-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र यक्ष ने जेईई मेंस में किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र यक्ष ने जेईई मेंस में किया क्वालीफाई
Sun, 20 Apr 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेधावी छात्र यक्ष दत्त शर्मा ने जेईई मेनस 2025 में 85.0 परसेंटाइल से क्वालीफाई किया है। जेईई मेंस परीक्षा में क्वालीफाई करने से यक्ष दत्त शर्मा के देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी में प्रवेश के द्वार खुल गए हैं। यक्ष की इस सफलता पर परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
यक्ष और उसके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. योगिंद्रपाल सिंह ने कहा कि छात्र यक्ष ने विद्यालय का नाम पूरे देशभर में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पूरा स्टाफ ऐसे प्रतिभावान छात्रों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। यक्ष की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी विद्यालयों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उसकी यह उपलब्धि राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।