फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Writer Ramesh Raj remembered in literary program

Jind News: साहित्य कार्यक्रम में साहित्यकार रमेश राज को किया याद

Mon, 25 Nov 2024 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Writer Ramesh Raj remembered in literary program
नरवाना। मानव मित्र मंडल व एसडी महिला कॉलेज हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में साहित्यिक परिचर्चा हुई। मंडल संरक्षक दिनेश गोयल व प्राचार्य अंजना लोहान ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार व मानव मित्र मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रहे प्रो. रामरत्न शर्मा की याद में किया गया। कुमार वेदांत ने सुंदर भावों से सरस्वती वाचन किया। इस दौरान कई गायकों ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रेरणादायक गीत गाकर श्रोताओं पर जादू सा असर किया। प्रो. रामरत्न शर्मा व दिवंगत साहित्यकार रमेश राज की सचित्र जीवनी का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर साहित्यकार रमेश राज को प्रथम रामरत्न शर्मा साहित्यिक सम्मान से विभूषित किया गया। उनके परिवार को 51000 रुपये की राशि व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उनके बेटे अरुण ने अपने पिता को अपना आदर्श मानते हुए उनकी प्रमुख रचना को पढा। मंच संचालन नरेश वत्स ने किया व मंडल की ओर से यह साहित्यिक सम्मान प्रत्येक वर्ष देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. अनिता छाबड़ा, अनिल गर्ग, शालू गर्ग, रुक्मणी सैनी, सतीश सेतिया, सुमित गर्ग, रोबिन, दिलबाग शास्त्री, रामफल चहल, रामफल गौड, संतोष शर्मा, राजू सेतिया, तिलक राज मौजूद थे।

24जेएनडी06: सेक्टर आठ के बूस्टिग स्टेशन पर लगाई गई मोटर। स्वयं

24जेएनडी06: सेक्टर आठ के बूस्टिग स्टेशन पर लगाई गई मोटर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed