फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wrestlers showed their strength in the fair held at Hatkeshwar Dham

हटकेश्वर धाम पर लगे मेले में पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 07 Aug 2022 08:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the fair held at Hatkeshwar Dham
हटकेश्वर मेले में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते हुए पहलवान। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। हाट गांव में महर्षि दधिचि की तपोभूमि में स्थित हटकेश्वर धाम पर सावन के अंतिम रविवार को विशाल वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं यहां के पवित्र सरोवर में स्नान करके दादा तीर्थ महाराज कर पूजा-अर्चना की। शनिवार शाम से ही मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन शुरू हो गया था, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन में इनामी कुश्ती दंगल विशेष आकर्षण का केंद्र रही और नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता रहे पहलवानों को नकद इनाम राशी देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंदिर समिति ने मेले में पहुंचने वाले अतिथियों का घी-बूरा, हलवे और भोज देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देशभर के 68 तीर्थों की जलधारा के संगम स्थल हाट गांव के हटकेश्वर धाम पर सावन माह के अंतिम शनिवार और रविवार को प्रसिद्ध मेला लगता है। देश के 68 तीर्थों में से एक प्रमुख तीर्थ यह है। महर्षि दधिचि के रूप में दादा तीर्थ का भव्य मंदिर, बड़ा सरोवर, बाग, गोशाला, ऊंचे टीले पर बना दूधाधारी मंदिर विशेष आस्था का केंद्र हैं। तीन युद्धों की स्थली पानीपत से 40 किलोमीटर दूरी पर सफीदों क्षेत्र के हाट गांव में हटकेश्वर धाम महर्षि दधिचि की तपोस्थली है। कवंदति है कि महाभारत काल में द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वस्थामा की मणि भी यहीं निकालकर उन्हें जिंदा छोड़ दिया था। हटकेश्वर धाम सेवक बलवान सिंह बूरा, कमेटी प्रधान बिल्लू बूरा ने बताया कि महर्षि दधिचि ने वज्र के लिए हड्डियों का दान देने से पहले यहीं पर 68 तीर्थ की जलधारा मंगवाकर उसमें स्नान किया। माना जाता है कि धाम के सरोवर में स्नान करने से 68 तीर्थों से पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed