फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   World Championship will be held in Greece from 28 July to 3 August

Jind News: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ग्रीस में होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप

Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
World Championship will be held in Greece from 28 July to 3 August
बहादुरगढ़। ग्रीस के एथेंस शहर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के रोहद गांव का पहलवान अर्जुन दमखम दिखाएगा। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहा है। 27 जुलाई को वह यहां से रवाना होगा। अर्जुन रुहिल 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल में इस प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों व अर्जुन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटेगा। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन किया जा चुका है। रोहद गांव का निवासी अर्जुन एथेंस में 92 केजी फ्री स्टाइल में अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएगा। अर्जुन बेहद ही प्रतिभाशाली पहलवान है।
विज्ञापन

छोटी सी उम्र में अर्जुन ने अपने गांव के श्यामजी अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास शुरू किया और अब मांडोठी स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। वह नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वर्ष 2024 की एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीता था। वहीं पिछले महीने वियतनाम में हुई एशियान चैंपियनशिप में भी अर्जुन ने देश की झोली में गोल्ड मेडल जीता था। कोच अर्जुन अवाॅर्ड़ी धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि अर्जुन बेहद होनहार पहलवान है। साथी पहलवानों को उम्मीद है कि वह ग्रीस में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed