फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers will protest outside Deputy Chief Minister's residence in Sirsa on August 3

तीन अगस्त को सिरसा में उप मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे मजदूर

Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers will protest outside Deputy Chief Minister's residence in Sirsa on August 3
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता देते यूनियन के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा द्वारा 3 अगस्त को सिरसा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए यूनियन ने वीरवार को सिवाहा व लोहचब गांवों में मजदूरों के साथ बैठक कर न्योता दिया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार मजदूरों तथा आम जनता के अधिकारों पर लगातार हमले कर रही है। निर्माण मजदूरों को लंबे समय से हरियाणा सरकार की उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में 3 अगस्त को सिरसा में उप मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा। सरकार से निर्माण मजदूरों की सुविधा राशि बिना शर्त जारी करने, 90 दिन के काम की तस्दीक का अधिकार यूनियनों को देने, बच्चों के नाम पर आवेदन पर आपत्ति लगाना बंद करने, निर्माण मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुफ्त इलाज की सुविधा दिलवाने, चारों लेबर को रद्द करने, बिजली संशोधन बिल 2020 वापस लेने, छह माह तक गैर आयकर दाताओं को 7500 रुपये राशि देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed