{"_id":"6893b4c94f0f4d405b0b688f","slug":"work-boycott-in-jind-in-protest-against-misbehavior-with-advocate-jind-news-c-199-1-sroh1006-138915-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में जींद में कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में जींद में कार्य बहिष्कार
Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी21-जिला अदालत में वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ा हॉल। संवाद
जींद। गोहाना में पुलिस की ओर से वकील के साथ मारपीट करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला अदालत में बुधवार को एक दिन कार्य बहिष्कार किया। इससे पूरा दिन अदालतों में कामकाज ठप रहा।
गोहाना में पुलिस ने अधिवक्ता अंकित मलिक के साथ वाहन के कागजात पूरे न होने पर बदतमीजी की थी। जब अधिवक्ता ने विरोध किया तो उसे बंधक बना उसे कई जगह घुमाया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।
इसके विरोध में गोहाना में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस के खिलाफ शहर में प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि जब तक थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि पुलिस ने जान-बुझकर अधिवक्ता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
इस मामले में जिला बार एसोसिएशन प्रधान विकास लोहान का कहना था कि अभी एक दिन ही वर्क सस्पेंड रखा है। यदि आगे भी कार्य बहिष्कार करने के निर्देश मिलते हैं।