फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women of Naguran village blocked Jind-Kaithal road due to shortage of drinking water

Jind News: पेयजल किल्लत को लेकर नगूरां गांव की महिलाओं ने जींद-कैथल मार्ग किया जाम

Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women of Naguran village blocked Jind-Kaithal road due to shortage of drinking water
08जेएनडी36: नगूरां गांव में जाम लगा रही महिलाओं को समझाते नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार। ग्रा - फोटो : लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगूरां गांव की अनुसूचित वर्ग की कालोनी में पिछले 5 दिनों से पीने के पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने जींद-कैथल मार्ग पर गांव के बस स्टैंड पर आधे घंटे जाम लगाया और समस्या के समाधान की मांग की। धरना दे रहीं महिलाओं ने बताया कि करीब पांच दिनों से सबमर्सिबल की मोटर जली हुई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद अधिकारियों ने सबमर्सिबल की जली मोटर को बदलने की जहमत नहीं उठाई।
नगूरां गांव में जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे तथा जलापूर्ति विभाग के जेई रोहित से महिलाओं की बात करवा आधे घंटे से लगे जाम को खुलवाया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसके बाद काॅलोनी के लोगों ने अपने स्तर पर 1500 रुपये खर्च कर जली मोटर तो ठीक करवा दी, लेकिन उसके बाद स्टार्टर में दिक्कत आ गई।
विज्ञापन

बार-बार अधिकारियों को कालोनी में पीने के पानी की किल्लत को लेकर अवगत करवाया, लेकिन अधिकारियों ने स्टार्टर को नहीं बदला। इसके कारण कॉलोनी की महिलाओं को पांच दिनों से पीने के पानी की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के सीजन में उनको पीने के पानी के लिए दूर-दराज खेतों या फिर साथ लगती काॅलोनियों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नगूरां स्थित अनुसूचित जाति की काॅलोनी में लगे सबमर्सिबल के स्टार्टर को बदल दिया जाएगा। उसके बाद कालोनी के लोगों को पीने के पानी की किल्लत नहीं होगी। लोगों की पीने के पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

--रोहित जेई जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो कैप्शन
08जेएनडी36: नगूरां गांव में जाम लगा रही महिलाओं को समझाते नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार। ग्रामीण
08जेएनडी37: नगूरां गांव में जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगाती महिलाएं। ग्रामीण।

08जेएनडी36: नगूरां गांव में जाम लगा रही महिलाओं को समझाते नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार। ग्रा

08जेएनडी36: नगूरां गांव में जाम लगा रही महिलाओं को समझाते नगूरां चौकी प्रभारी विनोद कुमार। ग्रा- फोटो : लहचूरा बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed