{"_id":"faf217e87fc5d7f84f98fc6e0bd59035","slug":"women-murder-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव पाजू कलां में बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के प्रभाव में आने से मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने मारपीट करके उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव पाजू कलां निवासी निशा बृहस्पतिवार को अचानक जहरीले पदार्थ के प्रभाव में आ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पाकर उसके मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोप लगाया कि महिला के पति सुनील उर्फ सन्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को साथ मिलकर उसे जबरदस्ती जहर देकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
सफीदों थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आई। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर गांव पाजू कलां निवासी पति सुनील उर्फ सन्नी, देवर रवि, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन