{"_id":"68754812adeec926c9082db3","slug":"woman-swallowed-poison-under-suspicious-circumstances-undergoing-treatment-jind-news-c-199-1-sroh1006-137794-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध हालात में महिला ने निगला जहर, उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध हालात में महिला ने निगला जहर, उपचाराधीन
Mon, 14 Jul 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव खुंगा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं।
इस बारे में महिला के मायके वालों ने सोमवार को एसपी से मिले और ससुरालजनों पर जहर देने का आरोप लगाया। इस मामले में एसपी ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
करनाल जिला के मलिकपुर निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सोनिया की शादी करीब पांच साल पहले गांव खुंगा निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के बाद से सोनिया को उसकी सास और देवर-देवरानी दहेज के लिए तंग करते थे। दो महीने पहले विनोद विदेश चला गया और सोमवार सुबह उसकी सास और देवर-देवरानी ने मिलकर सोनिया को जहर दे दिया।
विज्ञापन
सोनिया को पड़ोस के लोगों ने नागरिक अस्पताल जींद ले गए। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस पर एसपी कुलदीप सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।