फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman sarpanch assaulted in Jalalpur Khurd

Jind News: जलालपुर खुर्द में महिला सरपंच के साथ मारपीट

Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman sarpanch assaulted in Jalalpur Khurd
जींद। जलालपुर खुर्द गांव की महिला सरपंच और उसके परिवार के दो लोगों पर सोमवार देर शाम गांव के दस लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

जलालपुर खुर्द गांव निवासी रामचंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू सविता देवी गांव की सरपंच है। सोमवार रात आठ बजे वह उनकी गली में खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही रवि उर्फ टिंका वहां से गुजर रहा था जिसने शराब पी रखी थी। वह पुत्रवधु से गालीगलौज करने लगा। जब पुत्रवधू ने विरोध किया तो रवि उर्फ टिंका ने फोन कर पवन, पवन की बहु, रमेश, चेतन, चिराग, जसमेर, सुनील, अनिल और पंकज को बुला लिया। वे अपने हाथों में लाठी-डंडें, रॉड और तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। उनको आते देख पुत्रवधू ने शोर मचाया तो वह और उसका भाई ताराचंद बाहर निकले। इस पर हमलावरों ने तीनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रवि उर्फ टिंका, पवन, पवन की बहू, रमेश, चेतन, चिराग, जसमेर, सुनील, अनिल और पंकज के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed