फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman's suicide, brother accused of murder

महिला की आत्महत्या, भाई ने हत्या का आरोप लगाया

Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman's suicide, brother accused of murder
विक्की देवी का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
शाहपुर गांव में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने उसके पति सोनू, ससुर सतबीर, देवर मोनू तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकबूरा गांव निवासी सतीश ने बताया कि उसकी बहन विक्की की शादी मई 2020 को शाहपुर गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसने आरोप लगाया की सोनू 27 सितंबर 2020 को उनके गांव में उसकी शादी में आया था। वहां पर उसकी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद उन्होंने सोनू को बदले में अपनी बाइक दी, लेकिन एक सप्ताह बाद सोनू उसकी बाइक को वापस उनके घर छोड़ गया और उसकी बहन को जबरदस्ती ले गया। रोजाना बिना किसी कारण के उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन तीन महीने खरकबूरा में रहने लगी। उसकी बहन को छह माह की एक बेटी है। इसके बाद पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद अप्रैल 2021 को शाहपुर गांव से पांच-छह व्यक्तियों को लेकर सोनू आया और उसकी बहन को अपने साथ ले गया। उसने आरोप लगाया की उसकी बहन की हत्या उसके पति सोनू, देवर मोनू व ससुर सतबीर तथा सास ने फांसी देकर की है। हत्या के बाद शाम चार बजे सोनू ने फोन कर सूचना दी की उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दहेज लिए हत्या के आरोप में शाहपुर गांव निवासी सोनू, सतबीर, मोनू व मृतका की सास के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed