{"_id":"60abef7a8ebc3e13805592c4","slug":"woman-dies-after-swallowing-poison-jind-news-rtk6099052200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मेन बाजार में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने महिला की मां दर्शना की शिकायत पर उसके दामाद अभिषेक, बेटी के ससुर शिव कुमार बंसल व सास नीलम को नामजद कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के करोड़ा निवासी दर्शना ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2014 को जींद के मेन बाजार में नाइयों वाली गली निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को उससे ससुराल वाले लेन-देन को लेकर परेशान करने लगे। इसको लेकर उसकी ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने उसकी बेटी को लगातार परेशान करते रहे। 23 मई को उसके पास दामाद अभिषेक का फोन आया कि ज्योति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जब वह जींद के सर्वोदया अस्पताल पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसने अपने पति, सास व ससुर से परेशान होकर जहरीले पदार्थ निगल लिया है। 24 मई की सुबह उसकी बेटी की मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति, सास व ससुर को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।