फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman beaten for dowry

Jind News: दहेज के लिए महिला को ससुरालजनों ने पीटा

Thu, 06 Apr 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
woman beaten for dowry
जींद। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पीटने और जबरदस्ती गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उचाना थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे। शुरुआत में तो वह नजर अंदाज करती रही, लेकिन बाद में वह दहेज नहीं लाने पर मारपीट भी करने लगे। उसके पति और सास ने जबरदस्ती दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। जांच अधिकारी एएसआई गीता ने बताया कि पुलिस ने मामले में सात ससुरालजनों को नामजद कर उनके खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने, गर्भपात करवाने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed