फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will raise demands of retired employees in Parliament: Satpal Brahmachari

संसद में उठाएंगे सेवानिवृत्त कर्मियों की मांग : सतपाल ब्रह्मचारी

Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will raise demands of retired employees in Parliament: Satpal Brahmachari
23जेएनडी02 : कांग्रेस रिटायर्ड कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदा​धिकारियों को नियु​क्ति पत्र सौंपते सांस
जींद। कांग्रेस सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक पिंडारा धर्मशाला में हुई। इसमें सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह संसद में सेवानिवृत्त कर्मचारियाें की मांग उठाएंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य चेयरमैन महावीर मलिक ने की।
उनके साथ राज्यस्तरीय पदाधिकारी रितुराज, आजाद सिंह, राजसिंह हुड्डा, मेहर सिंह टाइगर, कांता देवी और मुन्नी देवी भी मौजूद रहे। मंच का संचालन सुरेश कुमार ढांडा ने किया। सुरेश कुमार ढांडा ने कहा कि 12 जून को जाट धर्मशाला में कांग्रेस सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

इसमें 33 सदस्य शामिल किए गए थे। अब इन सदस्यों व पदाधिकारियों को सांसद ने नियुक्ति पत्र दिए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने सांसद को पुरानी पेंशन बहाल करने, पेंशन में वृद्धि करने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वह इन सभी मांगों को संसद में उठाएंगे। महावीर मलिक ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि प्रकोष्ठ को मजबूत बनाओ और अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल करके पार्टी का जनाधार बढ़ाओ। जिला प्रधान ओम सिंह खोखरी, महासचिव महावीर दहिया, मीडिया को-ऑर्डिनेटर किताब सिंह भनवाला ने कहा कि जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

23जेएनडी02 : कांग्रेस रिटायर्ड कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते सांस

23जेएनडी02 : कांग्रेस रिटायर्ड कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed