फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   will be industrial area, boom job

100 एकड़ में लगेंगे लघु उद्योग 5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 06 Apr 2016 12:33 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Wed, 06 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
will be industrial area, boom job
will be industrial area, boom job - फोटो : will be industrial area, boom job
बड़ौदा गांव में जनसभा के दौरान बोले केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह पंचायत चुनाव में अब महिलाओं की भागीदारी होगी 50 प्रतिशत आबादी के हिसाब से गांवों के विकास के लिए मिलेगी ग्रांट राशि अमर उजाला ब्यूरो उचाना।
विज्ञापन


केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हलके के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिले, इसके लिए 100 एकड़ में लघु उद्योग लगाया जाएगा। इसको लेकर जमीन भी देख ली गई है।
विज्ञापन


किस जगह यह उद्योग लगेगा इसकी जानकारी भी जल्द लोगों दे दी जाएगी। इससे क्षेत्र के चार से पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। बड़ौदा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो, इसके लिए भाजपा पंचायत चुनाव में अब तक 33 प्रतिशत मिलने वाली महिलाओं की भागीदारी को 50 प्रतिशत करने जा रही है। जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच, गांव की सरपंच पदों में पचास प्रतिशत महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में संयोग है कि यहां पर ब्लॉक समिति, जिला परिषद की चेयरपर्सन महिलाएं ही हैं। प्रति व्यक्ति 465 रुपये के हिसाब से गांवों को मिलेगी ग्रांट केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन काल में ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं कि पंचायत के खाते में गांव की आबादी के हिसाब से ग्रांट आएगी। प्रति व्यक्ति 465 रुपये के हिसाब से गांव की जितनी आबादी होगी उतनी राशि विकास को लेकर दी जाएगी।

यह योजना पूरे देश में लागू की गई है ताकि पंचायत के खातों में सीधी ग्रांट आने से गांव के विकास को लेकर पूरी राशि खर्च हो। पहले राशि चंडीगढ़, जींद के बाद खंड कार्यालय से होकर आती थी। शिक्षित होंगे तो फौजी से कर्नल, ब्रिगेडियर बनेंगे चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दो बातों से गांव आगे बढ़ता है पहली शिक्षा और दूसरी फौजियों की तरक्की। फौजियों को पूरी दुनिया देखना का मौका मिलता है। बड़ौदा गांव फौजियों के गांव के नाम से जाना जाता है लेकिन यहां पर बहुत कम ही कर्नल, ब्रिगेडियर बनेंगे।

यह तब होगा जब शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। किसानों की आमदनी बढ़ाने का है लक्ष्य उन्होंने कहा कि खेती बीमा योजना सरकार द्वारा शुरू की गई है। किसानों को चाहिए कि वो अपनी फसलों का बीमा करवाएं। सरकार द्वारा 13 हजार करोड़ रुपये बीमे की राशि देने के लिए रखी है। प्रदेश में 62 मंडियों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि गांव में बैठा किसान सभी जगहों से फसल के रेट जान कर अपनी फसल को अच्छे दामों पर बेच सकें।

आने वाले दिनों में किसान की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य केंद्र सरकार का है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध दुनिया में पानी के लिए ही होगा। ऐसे में लोगों को पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। सिरसा ब्रांच से डेढ़ दर्जन गांवों को मिलेगा पानी: प्रेमलता विधायक प्रेमलता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अगर हलके के लोग उन्हें नहीं जीताते तो बीरेंद्र सिंह केंद्र में मंत्री नहीं बनते। इस जीत का असर है कि केंद्र में बीरेंद्र सिंह मंत्री बने।

हलका बीते 15 सालों से विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। सिरसा ब्रांच से बड़ौदा सहित डेढ़ दर्जन गांवों को नहरी पानी मुहैय्या करवाया जाएगा। हलके में सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है। एक दर्जन से अधिक गांवों को ग्रामीण विकास योजना से जोड़ा गया है। इसमें बिजली, पानी सहित अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। किसान, मजदूर की हालत सबसे खराब: धर्मबीर सांसद धर्मबीर ने कहा कि जींद जिले के लोग काम के मामले में थोड़े सुस्त हैं।


यहां खेतों में भी महिलाएं काम करती हैं। आज किसान, मजदूर की हालात सबसे खराब है। किसान, मजदूर का बेटा देश पर सीमा की रक्षा करता है। किसान व मजदूर को खुशहाल बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर सांसद धर्मबीर और उचाना कलां से विधायक प्रेमलता, सरपंच नेहा, जिला परिषद चेयरपर्सन पदमा सिंगला, सुधीर पहलवान, जितेंद्र चहल, धर्मेंद्र चहल, मनोज नचार, कपिल श्योकंद, हीरा लाल, सुरेश तारखा, गजे सिंह नचार, शंकर बुडायन, मंजीत घोघडिय़ा, सुरेंद्र श्योकंद, ईश्वर, रणधीर फौजी, रिंकू जोगी, दलबीर खरकभूरा मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed