फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife stabbed at SSP office for complaining of assault

एसएसपी कार्यालय में मारपीट की शिकायत देने पर पत्नी को मारा चाकू

Sat, 24 Oct 2020 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed at SSP office for complaining of assault
मिनी बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी पर पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर हमला उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी कुसुम मिनी बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करती है। शनिवार देर शाम को जब वह ड्यूटी पूरी करके अस्पताल से बाहर निकली तो इसी दौरान उसका पति नरेंद्र अपने दो साथियों के साथ वहां पर आया और चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर अस्पताल का स्टाफ वहां पर पहुंचा और बीच-बचाव करके छुड़वाया। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी सोनीपत जिले के गांव गामड़ी निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसके चलते वह अपने मायका बुढ़ाबाबा बस्ती आ गई। उसकी शिकायत पुलिस को दी हुई है। दो दिन पहले भी एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। उसी शिकायत को लेकर शनिवार को उस पर हमला किया गया है। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed