फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wherever elections are near, ED reaches there: Brijendra Singh

जहां चुनाव नजदीक, वहां पहुंच जाती है ईडी : बृजेंद्र सिंह

Fri, 19 Jul 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Wherever elections are near, ED reaches there: Brijendra Singh
19जेएनडी18: खेड़ी मंसानिया पहुंचे पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के स
उचाना। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं वहां पर ईडी व दूसरी एजेंसियां पहुंच जाती हैं। हरियाणा में अभी चुनाव में तीन महीने के आस-पास का समय है। अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने के लिए सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद मामले भी खत्म हो जाते हैं। ईडी व अन्य एजेंसियां भी नरम पड़ जाती हैं। बृजेंद्र सिंह शुक्रवार को खेड़ी मंसानिया गांव के विक्रम श्योकंद के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकार है वहां पर अफसरशाही चलती है। जो मंत्री होते हैं उनकी भूमिका बहुत कम नजर आती है। केंद्र की सरकार हो या फिर जहां भाजपा शासित राज्य की, वहां पर यही कहानी है। जो जन सुनवाई होती है वह जनप्रतिनिधि से ही लोगों की होती है। अधिकारियों से वो नहीं होती। अधिकारी पॉलिसी बना सकते हैं। उनको क्रियान्वयन कर सकते हैं, लेकिन लोगों की जो तकलीफ होती है उसका निदान प्रशासन करता है, पर उनका माध्यम जब तक जनप्रतिनिधि नहीं होगा तब तक संतुष्टि नहीं हो सकती। इस अवसर पर राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, अनूप श्योकंद, मंजीत पालवां, डॉ. राजेश, गोपी खरकभूरा, मंजीत काब्रच्छा, सुरेंद्र गर्ग, राममेहर, विनोद श्योकंद, विकास मोर मौजूद रहे।

19जेएनडी18: खेड़ी मंसानिया पहुंचे पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के स

19जेएनडी18: खेड़ी मंसानिया पहुंचे पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed