{"_id":"642f0f7a477a9c95b000a71e","slug":"wheat-and-mustard-should-be-lifted-soon-otherwise-action-will-be-taken-mla-jind-news-c-17-1-115614-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं व सरसों का उठान जल्द किया जाए, नहीं तो कार्रवाई होगी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं व सरसों का उठान जल्द किया जाए, नहीं तो कार्रवाई होगी : विधायक
विज्ञापन
नरवाना। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने वीरवार को मेला मंडी का दौरा किया और व्यापारियों और किसानों से उनकी समस्याओं की ली जानकारी। मंडी व्यापारियों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखी। इनमें मुख्य रूप से मंडी गेट के पास कचरे की सफाई न होना मंडी की दीवार के पास बदबूदार गंदे नाले का पानी भरा होना, मंडी की सारी सड़कें टूटी होना, हैफड द्वारा खरीद न होना, नमी का बहाना बनाया जाना उनका जल्द से जल्द निदान करने का अनुरोध किया। मंडी में मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने पड़ी जमीन पर कचरे के ढेर लगे हुए विधायक को दिखाए और गंदे नाले का पानी जो की पूरी तरह से बदबूदार हो गया है। उसका कोई हल नहीं निकल रहा है न ही कचरे की सफाई हो रही है। इसकी वजह से व्यापारी एवं किसान बहुत दुखी हैं आगे जो बूथ बनकर तैयार हो गए हैं, उनका कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर सरसों और गेहूं की खरीद में ढिलाई बरती जा रही है। इससे सरसों की भी बोली नहीं की जा रही है। जब विधायक ने व्यापारियों के कहने से नमी मीटर द्वारा सरसों की नमी की जानकारी ली तो पाया की सरसों खरीदने लायक है और उसकी नमी पांच प्रतिशत है। वहीं, आठ 8.30 प्रतिशत तक की नमी वाली सरसों खरीदी जा सकती है, लेकिन हैफेड की हठधर्मिता के कारण उसकी खरीद नहीं हो रही है। इसी प्रकार गेहूं की भी नमी ठीक पाई गई, लेकिन उसकी भी खरीद नहीं हो रही है। विधायक ने हैफेड कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी इनकी खरीद का इंतजाम किया जाए नहीं तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
मंडी की सड़कों की हालत भी बहुत ही बदतर हो गई है जगह-जगह से टूटी पड़ी है, मगर कोई भी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। वहीं सीजन सिर पर आ गया है उसके लिए विधायक ने एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड को एस्टीमेट बनाकर देने के लिए बोला, जिससे काम जल्दी से जल्दी शुरू हो सके। इस मौके पर सचिव मार्केटिंग बोर्ड प्रधान सतीश कुमार उप प्रधान नरेश जैन, बलवीर नयन, सचिव प्रवीण मित्तल, मंडी एसोसिएशन नगर परिषद उप प्रधान शशिकांत, सज्जन सिंगला, ईश्वर गोयल आदि उपस्थित रहे।