फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Weekly operation of Nanded Hazur Sahib train started

Jind News: नांदेड़ हजूर साहिब ट्रेन का साप्ताहिक संचालन शुरू

Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Weekly operation of Nanded Hazur Sahib train started
16जेएनडी01-धमतान साहिब में हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली ट्रेन का स्वागत करती साध संगत। स्रोत या
जींद। रेलवे ने फिरोजपुर कैंट से हजूर साहिब नांदेड़ के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन अब सप्ताह में एक बार आवागमन करेगी। इसका जिला के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। पहले दिन ही धमतान साहिब स्टेशन से पांच हजार साध संगत ने टिकट लेकर सफर किया। इससे जहां रेलवे के राजस्व में भी इजाफा हुआ वहीं जिला के यात्रियों को भी हजूर नांदेड़ साहिब जाने के लिए एक और ट्रेन मिल गई है। अब इस ट्रेन के माध्यम से धमतान साहिब और अन्य गांव के लोग भी हजूर नांदेड़ साहिब आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन


धमतान साहिब और पंजाब से सटे क्षेत्र के लिए हजूर नांदेड़ साहिब जाने के लिए हजारों की संख्या में साध-संगत आवागमन करते हैं। इसी को देखते हुए पंजाब क्षेत्र के और धमतान साहिब समेत अन्य आसपास गांव के लोगों ने हजूर नांदेड़ साहिब ट्रेन चलाने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की थी। इसके बाद इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

दो मिनट का ठहराव
ट्रेन 14622-21 फिरोजपुर कैंट हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया दिल्ली सफदरजंग, भोपाल, भुसावल, मनमाड़ के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 13:25 को फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर जींद 15:45 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन प्रस्थान कर जाएगी और रविवार सुबह 3:30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14621 हजूर साहिब नांदेड़-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार सुबह 11:50 बजे को हजूर साहिब नांदेड़ से निकल कर सोमवार रात 21:56 बजे जींद पहुंचेगी। वहीं मंगलवार सुबह 4:30 को फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का पहले से संचालन
इससे पहले जींद जंक्शन से ट्रेन नंबर 12485-86 हजूर साहिब नांदेड़ आवागमन करती है। यह ट्रेन अबोहर, मलोट, गिदड़बहा, रामपुरा फोल, बरनाला, धूरी, संगरूर, सुनाम ऊधम सिंह वाला, जाखल के पास ट्रेन 8:30 बजे जींद आ जाती है। वहीं 12485 नंबर ट्रेन नांदेड़ से 11:05 बजे पर चलती है, जो इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, नई दिल्ली, रोहतक होते हुए अगले दिन 12:14 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है।



इन स्टेशनों पर होगी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

14622-21 फिरोजपुर कैंट हुजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव 28 स्टेशनों पर होगा। इनमें फरीदकोट, कोटकपुरा, बठिंडा, मानसा, जाखल, धमतान साहिब, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, औरंगाबाद, जालना, सेलु, परभणी, पूर्णा के बाद हुजूर साहिब नांदेड़ रुकेगी।



इस ट्रेन में हैं 22 कोच

हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली ट्रेन में 22 कोच दिए गए हैं। यह सभी नई तकनीक के एलएचबी कोच हैं। इसमें दो सामान्य कोच आगे लगाए गए हैं और 2 कोच पीछे लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन में 7 आरक्षित कोच हैं जबकि 9 एसी कोच हैं।






फिरोजपुर कैंट से हजूर साहिब नांदेड़ के बीच ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। फिरोजपुर कैंट से हजूर नांदेड़ साहिब जाने के लिए ट्रेन शुक्रवार को रवाना हुई थी वहीं वापस फिरोजपुर कैंट जाने के लिए ट्रेन रविवार को धमतान साहिब पहुंची थी।

-महेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर, धमतान साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed