{"_id":"61632e6a8ebc3e8752256a37","slug":"water-filled-before-u-shaped-underpass-is-built-jind-news-rtk626653615","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू आकार का अंडरपास बनाने से पहले भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू आकार का अंडरपास बनाने से पहले भरा पानी
विज्ञापन
उचाना लितानी रोड रेलवे फाटक के पास यू आकार के निर्माणाधीन अंडरपास में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। लितानी रोड पर रेलवे फाटक के पास बन रहे यू आकार का अंडरपास बनने से पहले ही यहां पर कई-कई फुट बारिश का पानी भरा हुआ है। यहां पर निर्माणाधीन अंडरपास में बारिश का पानी भरने के बाद निकासी न होने से इसका काम रुका हुआ है। अब वाहन चालकों के मनों में यहां पर भरे पानी से हादसे होने का डर बना रहता है।
यहां के साथ उचाना कलां मानव रहित फाटक की जगह अंडरपास जो है, वहां भी बारिश का पानी भरेगा तो कैसे वाहन चालक आवागमन कर लाइन पार जाएंगे। दोनों अंडरपास पर शेड बनाने की मांग वाहन चालकों ने की है। यहां पर रुके काम को शुरू करने की मांग भी की है, ताकि जो काम रुका है, उसका शुरू हो।
मनोज, सुरेश, बलवान, राजू ने कहा कि यू आकार के अंडरपास का निर्माण रेलवे फाटक के पास हो रहा है। यहां पर अंडरपास बनने के बाद फाटक बंद हो जाएगी। ऐसे में अंडरपास में पानी भरने के बाद आना-जाना मुश्किल होगा। यहां पर अब भी कई-कई फुट पानी निर्माणाधीन अंडरपास में भरा हुआ है। बारिश का पानी भरने के बाद इसकी निकासी को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। ऐसे में काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। एसडीएम डॉ. राजेश कोथ ने कहा कि रेलवे अधिकारी से बातचीत कर पता करेंगे क्योंकि अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।