फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ward 1 councilor Sunil's head was crowned by the deputy head

वार्ड एक की पार्षद सुनील के सिर सजा उप प्रधानी का ताज

Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ward 1 councilor Sunil's head was crowned by the deputy head
चुनाव में भाग लेते पार्षद। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। नपा कार्यालय में उप प्रधानी के लिए हुए चुनाव में 12 पार्षदों ने भाग लिया। चुनाव एसडीएम दलबीर सिंह की देखरेख में हुआ। इसमें वार्ड एक की पार्षद सुनील ने 8 वोट प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी वार्ड-9 के पार्षद सुभाष पांचाल को 4 मत मिले। एक पार्षद ने चुनाव में भाग नहीं लिया, ऐसे में सुनील चार मतों से जीत गईं।
विज्ञापन

बता दें कि 28 जुलाई को नपा के उप प्रधान विजय के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से नपा उप प्रधान की कुर्सी खाली थी। सोमवार को एसडीएम की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में वार्ड एक की पार्षद सुनील और वार्ड नौ के पार्षद सुभाष पांचाल के बीच मुकाबला हुआ। नगर पालिका में पहले ही अंजू देवी प्रधान हैं। अब सुनील के उप प्रधान बनने से नपा की बागडोर महिलाओं के हाथ में आ गई है। चुनाव के बाद सुनील का फूलमालाओं से स्वागत किया और मिठाइयां बांटी गईं। सुनील को घर तक जुलूस के साथ ले जाया गया। नवनिर्वाचित उप प्रधान सुनील ने कहा कि वह जुलाना में विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाएंगी। सफाई व्यवस्था के साथ स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करवाएंगी। इस मौके पर नपा प्रधान अंजू देवी, सुभाष पांचाल, ऋषिराम सिंगला, मौसमी, रणबीर जांगड़ा, राकेश, मीना देवी, सुरेश देवी, विजय, रोहित सांगवान, मनोनित पार्षद शमशेर, जसबीर, रामकला, रिनय राठी व प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जींद के एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि जुलाना नपा के उप प्रधान के लिए चुनाव संपन्न हो हए। चुनाव में वार्ड एक की पार्षद सुनील ने 8 मत प्राप्त किए और जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर प्रतिद्वंद्वी सुभाष पांचाल को 4 वोट मिले, जबकि एक पार्षद ने चुनाव में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed