फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   voting will again on June 24 in Ward number eight in Safidon

Jind Municipal Election: सफीदों के वार्ड नंबर आठ में 24 जून को होगा दोबारा मतदान, EVM में हुई ये खराबी

Wed, 22 Jun 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 09:28 PM IST
सार

वार्ड में एक ईवीएम का डिस्पले खराब होने से चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है। प्रत्याशी पिंकी रानी के समर्थकों ने रोष जताया था और मतगणना केंद्र के बाहर धरना दिया था।

विज्ञापन
voting will again on June 24 in Ward number eight in Safidon
दोबारा चुनाव की जानकारी देते रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले में सफीदों कस्बे के वार्ड नंबर 8 में एक बूथ की ईवीएम खराब होने के कारण अब इस वार्ड में 24 जून को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिकायत रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान मान ने चुनाव आयोग को की थी। 

विज्ञापन


बताते चलें कि यहां से पिंकी रानी चुनाव लड़ रही थीं। एक बार उनके निर्वाचित होने की सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन बाद में मशीन का डिस्पले खराब हो गया। इस कारण उनके समर्थकों में रोष फैल गया और उन्होंने मतगणना केंद्र के बार जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


सूचना पाकर जिला आब्जर्वर आईएएस पंकज यादव व एडीसी साहिल गुप्ता मौके पर पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान मान से बात की। धरना दे रहे लोगों को भाजपा के प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने समझाया। एसडीएम ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। अब चुनाव आयोग ने यहां पर 24 जून को दोबारा चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 24 जून को इस वार्ड में दोबारा मतदान करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed