{"_id":"58810cae4f1c1b9a25efe8f4","slug":"visil-village-toilet-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहरपुर गांव में खुले में शौच जाने पर बजेगी सीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहरपुर गांव में खुले में शौच जाने पर बजेगी सीटी
jind
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को टोपी व सीटी देती एडीसी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनोहरपुर गांव को स्वच्छ बनाने एवं खुले में शौच मुक्त करने को लेकर एडीसी आमना तस्नीम ने वीरवार को गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों की एक निगरानी कमेटी का गठन किया। उन्होंने कमेटी सदस्यों को टोपी एवं सीटी देकर गांव में खुले में शौच जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए प्रेरित किया।
एडीसी ने विद्यार्थियों को कहा कि गांवों को बीमारियों से बचाने के लिए खुले में शौच की कुप्रथा से गांव को हर हाल में मुक्त करना होगा। इस कार्य में बच्चे अहम रोल अदा कर सकते हैं। बच्चों को चाहिए कि वे लोगों से बच्चों के स्वास्थ्य की दुहाई देकर खुले में शौच न जाने की जिद करें। विद्यार्थियों ने एडीसी को भरोसा दिलाया कि गांव को स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त करना हमारा ही कर्तव्य बनता है। निगरानी कमेटी में एडीसी ने 10 छात्राओं, नौ छात्र तथा आठ टीचरों को शामिल किया। एडीसी ने कहा कि निगरानी कमेटी आज से ही काम करना शुरू कर देगी। उन्होंने निगरानी कमेटी के सदस्यों से कहा कि निगरानी करते समय अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच करता मिलता है तो तुरंत सीटी बजाना शुरू कर दें। एडीसी ने कहा कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्लोगन स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर अंकित कराया जाएगा। इस दौरान एडीसी ने बेहतरीन पोस्टर बनाने वालों को सम्मानित किया।
पांडू पिंडारा का किया दौरा
पांडू पिंडारा गांव को खुले में शौच मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर जींद के एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू ने गांव का दौरा किया। गांव की सामान्य चौपाल में एसडीएम ने ग्रामीणों से गांव को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने को लेकर बातचीत की। ग्रामीणों ने एसडीएम को भरोसा दिलाया कि वे गांव को स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।