फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers locked the electricity house

Jind News: ग्रामीणों ने जड़ा बिजली घर पर ताला

Tue, 14 May 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers locked the electricity house
13जेएनडी30 : सेढ़ा माजरा में पॉवर हाऊस गेट पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद
उचाना। गांव सेढ़ा माजरा में रात के समय बिजली नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि रात के समय मच्छर व गर्मी के कारण बिजली नहीं होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह चाहते हैं कि उनकी बिजली लाइन इस बिजली घर से अलग की जाए।
विज्ञापन

सुबह सेढ़ा माजरा गांव के लोग बिजली घर में पहुंचे और एकत्रित होकर गेट पर ताला जड़ दिया। यहां पर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट ग्रामीणों ने किया। गेट को ताला जड़े जाने की सूचना मिलने पर एसडीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। दो घंटे तक गेट पर ताला ग्रामीणों ने लगाया। सरपंच प्रतिनिधि अनूप, रामदिया, राजा, काला, मनोज ने कहा कि जो गांव की लाइन है, उसको दूसरी लाइनों से अलग करवाने की मांग ग्रामीण काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लंबी लाइन होने के चलते बिजली में फाल्ट होता रहता है। इससे पूरा गांव परेशान है। जिस लाइनमैन की ड्यूटी है, वह भी समय पर नहीं आता है। खुद ग्रामीण आकर ही लाइन को ठीक करने पर मजबूर हैं। बिजली निगम के एसडीओ ने आश्वासन दिया है कि 10 दिनों के अंदर ग्रामीणों की मांग पूरी हो जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के पास ट्रांसफार्मर की जरूरत है। इस मांग को एक साल हो चुका है इसको लेकर बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि 10 दिनों तक मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से ताला लगाने को ग्रामीण मजबूर होंगे। एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि सेढ़ा माजरा की लाइन अलग करने की मांग की गई है। इस्टीमेट बना कर लाइन अलग कर दी जाएगी। स्कूल के पास ट्रांसफार्मर रखने की जो मांग है वो भी पूरी कर दी जाएगी।

13जेएनडी30 : सेढ़ा माजरा में पॉवर हाऊस गेट पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद

13जेएनडी30 : सेढ़ा माजरा में पॉवर हाऊस गेट पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed