फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers lock the school

पीयन ने छात्रा की किताब पर लिखा मोबाइल नंबर, ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers lock the school
उचाना। नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल के चपरासी की कार्यशैली से तंग आकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल का चपरासी लड़कियों के साथ गलत हरकत करता है।
विज्ञापन

इसके चलते ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे स्कूल के गेट को ताला लगा दिया और बीईओ विनय जिंदल ने आश्वासन देकर शाम पांच बजे शिक्षकों को स्कूल से निकाला। वहीं तैश में आए ग्रामीणों ने आरोपी चपरासी और कुछ शिक्षकों के साथ हाथापाई भी की। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आरोपी चपरासी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि खाली समय में स्कूल का चपरासी कक्षा 9वीं के छात्रों को गणित पढ़ाता है। एक छात्रा की किताब पर अपना मोबाइल नंबर लिखा और उन्होंने छात्रा पर दबाव भी बना हुआ था चपरासी और 9वीं कक्षा की छात्रा की रिकॉर्डिंग मोबाइल में है। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं स्कूल अध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार की जांच अधिकारी को गांव में भेजा गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। इसके बाद सूचना मिलते ही उचाना के खंड शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल ने ग्रामीणों को समझाने प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शिक्षकों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्कूल में नहीं आते प्राचार्य, शारीरिक शिक्षक करते हैं गांव की राजनीति
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि प्राचार्य रोहतक से आते हैं, ऐसे में वे कभी भी समय पर नहीं पहुंचते। वहीं शारीरिक शिक्षक गांव की राजनीति करते हैं और लोगों को लड़वाते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सभी शिक्षकों को तबादला होना चाहिए। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं शारीरिक शिक्षक को मौखिक आदेश देते हुए स्कूल में नहीं आने की बात कही है।
बॉक्स
नहीं आई है शिकायत
स्कूल को ताला लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन इस बारे में कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र, सदर थाना प्रभारी, नरवाना।
फोटो नंबर
27जेएनडी15: स्कूल में लोगों से बातचीत करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed