फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Villagers laid the injured woman on the road and blocked the road

Jind News: ग्रामीणों ने घायल महिला को सड़क पर लिटाकर लगाया जाम

Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers laid the injured woman on the road and blocked the road
29जेएनडी44 : सडक़ के बीच घायल महिला को चारपाई पर लिटाकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलेवा। चुहड़पुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते पति ने कुछ अन्य के साथ मिलकर गांव में रह रही अपनी पूर्व पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने जींद-कैथल मार्ग पर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर घायल महिला को चारपाई लिटाकर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार तथा नगूरां चौकी प्रभारी नफे सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों का कहना था कि चुहड़पुर निवासी बिंद्र की पहली पत्नी के कई वर्ष बाद भी कोई औलाद नहीं हुई। इसके चलते बिंद्र ने दूसरे राज्य की रीना के साथ शादी कर ली और उसके दो पुत्र हो गए। उसके बाद बिंद्र पहली पत्नी व दूसरी पत्नी और बेटे के साथ कैथल में रहने लगा। बिंद्र गांव में रहने वाली पहली पत्नी के साथ गांव में आकर कई बार मारपीट कर चुका है और इसके लिए कई बार पंचायतों में समझौता हो गया। शुक्रवार को एक बार फिर से बिंद्र ने दो-तीन महिलाओं समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed