फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Vice Chancellor Rampal inspected the examination centers and took detailed information

Jind News: कुलपति रामपाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ली बारीक जानकारी

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Rampal inspected the examination centers and took detailed information
18जेएनडी35-परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कुलपति प्रो. रामपाल सैनी। स्रोत विवि
जींद। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, अनुशासनात्मक प्रबंधों और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

परीक्षाएं किसी भी संस्थान की शुचिता का प्रतीक होती हैं और हमें गर्व है कि टीम इस दिशा में पूर्ण सजगता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया और उन्हें निष्पक्ष वातावरण में आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की सफलता का आधार उनके अर्जित ज्ञान के साथ-साथ एक निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार बंसल ने भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और अनुशासित बनाने हेतु पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहा है।
उन्होंने केंद्राधीक्षकों व परीक्षा स्टाफ की प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed