फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vhicle, cheking, police, jind

नाइट डोमिनेशन में 976 वाहनों की चेकिंग की

Sun, 15 Jan 2017 12:11 AM IST
jind
jind Updated Sun, 15 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
vhicle, cheking, police, jind
नाइट डोमिनेशन की फोटो। - फोटो : bureau
 जिला पुलिस ने शुक्रवार रात को जिले भर में नाइट डोमिनेशन किया गया। इसमें जिले की 90 प्रतिशत पुलिस फोर्स ने भाग लिया। कड़कड़ाती ठंड के बीच में जिलेभर में 42 नाके लगाए गए। एसएसपी शशांक आनंद ने रात को नाकों पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों ने 976 वाहनों की चेकिंग की। इसके लिए 293 दो पहिया वाहन, 279 चार पहिया वाहन, 169 लाइट व्हीकल और 235 बड़े वाहनों की चेकिंग हुई। इसके साथ ही पुलिस फोर्स में 22 राइडर, 28 पैदल गश्त फोर्स ने रात्रि चेकिंग में भाग लिया। रात्रि चेकिंग के दौरान 57 वाहनों के चालान किए गए और तीन वाहनों को इंपांउड़ किया गया। आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई और उन्हें हिरासत में भी लिया गया। वाहनों में से 51 बोतल अवैध तरीके से शराब, एक नाजायज बंदूक 12 बोर व दो गाड़ियां भी बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि इस रात्रि चेकिंग का विशेष अभियान होता है, जिसमें होटल, धर्मशालाएं, सार्वजनिक स्थान, आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व हुड़दंगबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन


गुरुग्राम से छीनी गई गाड़ी मिली गतौली में बरामद
पुलिस के नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने गांव गतौली के निकट से एक लावारिस खड़ी गाड़ी को बरामद किया। जब पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि गाड़ी 17 नवंबर को गुरुग्राम से छीनी गई थी और गुरुग्राम पुलिस के पास गाड़ी छीनने का मामला दर्ज है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर इसके बारे में गुरुग्राम पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed