फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   vc press confrece, jind

कुछ विद्यार्थी गलत तरीके से पास होने के लिए बना रहे: वीसी

Fri, 27 May 2016 12:34 AM IST
jind
jind Updated Fri, 27 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
vc press confrece, jind
प्रेस कान्फेंस करते वीसी - फोटो : bureau
योगा परीक्षा के परिणाम में धांधली के आरोपों पर बोलते हुए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि कुछ विद्यार्थी गलत तरीके से पास होने के लिए दबाव बना रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन किसी के दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपना काम निष्पक्षता से करेगा। विश्वविद्यालय में हम नकल नहीं होने देंगे। वीसी बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि योगा की परीक्षा के लिए परीक्षक बाहर से आए थे, उन्होंने ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। जो विद्यार्थी जान बूझकर फेल करने के आरोप लगा रहे हैं, उनके अंक काफी कम हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन उन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को अदालत के सामने भी दिखाने के लिए तैयार है। वीसी ने कहा कि आरोप लगाने वाला एक विद्यार्थी परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा में तैनात स्टाफ ने उस विद्यार्थी को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया ताकि उसका भविष्य खराब न हो। इन विद्यार्थियों को कुछ लोगों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ही योगा परीक्षा 25 मई की बजाय 19 मई को आयोजित की गई। वीसी ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों के संगठन के उच्च लेवल पर बात करके असलियत से अवगत करवा दिया, हालांकि वीसी ने आरएसएस या एबीवीपी का नाम कहीं नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed