{"_id":"68867e4d54f8803ff20a9766","slug":"universities-contractual-teachers-raised-the-demand-for-service-security-policy-jind-news-c-199-1-sroh1006-138417-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स ने सेवा सुरक्षा पॉलिसी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स ने सेवा सुरक्षा पॉलिसी की उठाई मांग
Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी18-कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन सदस्
जींद। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन की बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी खानपुर कलां के रीजनल सेंटर खरल की इकाई ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सेवा सुरक्षा पॉलिसी बारे ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनकी सेवा सुरक्षा पॉलिसी और एक्ट बनाने की मांग को मुख्यमंत्री से बातचीत कर पूरा करवाई जाए।
इस दौरान डॉ. सोनू और डॉ. सुलेखा ने बताया कि प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान करने का वायदा किया था। इसलिए कि विधानसभा के मानसून सत्र में यूनिवर्सिटी के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को जॉब सिक्योरिटी का कानून बनवाकर सबका रोजगार सुरक्षित किया जा सकें। वादे अनुसार हरियाणा सरकार जॉब सिक्योरिटी को देने में विलंब कर रही है। इसलिए एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम हरियाणा के सभी मंत्रियों और विधायकों के माध्यम से जॉब सिक्योरिटी का ज्ञापन देंगे। इस कड़ी में शनिवार देर रात खरल गांव में मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर डॉ. हमित, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. गीता, डॉ. सूरजभान, डॉ. मंजू, डॉ. लवली, डॉ. अर्चना और डॉ. मुकेश मौजूद रहे।