फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   United Kisan Morcha will celebrate Martyrdom Day as Save Democracy Day

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा शहीदी दिवस को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाएगा

Wed, 20 Mar 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha will celebrate Martyrdom Day as Save Democracy Day
19जेएनडी28-उचाना में धरनास्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य। संवाद
उचाना। उपमंडल परिसर के बाहर सर्विस रोड पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पक्का मोर्चा धरनास्थल पर 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहीदी दिवस लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने बताया कि सामूहिक समस्याओं और मांगों को लेकर उचाना में 468 दिन से धरना चल रहा है। इस दौरान तीन किसान अपने प्राण न्योछावर कर चुके हैं। 23 मार्च को उन्हें भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को घर-घर में जाना जाता है। इन तीनों शहीद से आज भी हमें इंकलाब की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महान शहीदों और किसान-मजदूरों के कठिन संघर्षों से हमें जो आजादी और लोकतांत्रिक अधिकार व मूल्य बोध प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट-पूंजीपतियों के साथ भाजपा शासन अपराधतंत्र और सांप्रदायिकता के भ्रष्ट गठजोड़ के रूप में देश को बर्बादी के कगार पर ले आई है। आर्थिक, गैर बराबरी का आलम यह है कि किसान-मजदूर कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। करोड़ों युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। दूसरी तरफ मुट्ठीभर बड़े पूंजीपतियों को राष्ट्रीय संपत्तियों के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की छूट दी जा रही है। इस अवसर पर जयप्रकाश खटकड़, हवा सिंह नंबरदार, सूबेदार शमशेर सिंह, ओमप्रकाश संगतपुरा, रामफल, जोधाराम, पिरथी खटकड़, ज्ञानीराम, मियां सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

19जेएनडी 28-उचाना में धरनास्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य। संवाद

19जेएनडी28-उचाना में धरनास्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य। संवाद

19जेएनडी28-उचाना में धरनास्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed