फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uchana Seva Group extended help to Armaan, a student who suffered 80 percent burn injuries

Jind News: 80 प्रतिशत तक झुलसे छात्र अरमान की मदद में उचाना सेवा ग्रुप ने सहयोग का बढ़ाया हाथ

Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uchana Seva Group extended help to Armaan, a student who suffered 80 percent burn injuries
09जेएनडी16-एसडीएम दलजीत सिंह की अगुवाई में अरमान के परिवार को एकत्रित की गई राशि सौंपते हुए उचा
उचाना। करीब पांच साल पहले बने उचाना सेवा ग्रुप निरंतर जरूरतमंदों का सहारा बन रहा है। बस स्टैंड के पास हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 80 प्रतिशत तक झुलसे अरमान के परिवार को 32,301 रुपये एकत्रित करके सौंपे गए। ग्रुप संयोजक मास्टर रामप्रसाद ने बताया कि अरमान आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

वह अपने घर के पास गली में खेल रहा था। घड़ी के सेल को आसमान की तरफ उछाल दिया तो बिजली की लाइन से टकरा कर वह आग के गोले में तब्दील होकर अरमान की तरफ वापस आ गया। अरमान इससे 80 प्रतिशत तक झुलस गया। हाल में उसका उपचार हिसार के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इसके उपचार पर अब तक काफी राशि खर्च आ चुकी है।
विज्ञापन

उसके पिता संजय मजदूरी का कार्य करता है। अरमान तीन बहनों का इकलौता भाई है। एडवोकेट अजमेर ने बताया कि अरमान के झुलसने की जानकारी मिलने के बाद वह खुद भी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद कर चुके हैं। ये जानकारी उचाना के सेवा ग्रुप के संयोजक मास्टर रामप्रसाद को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा दो दिन के अंदर 32301 रुपये की राशि एकत्रित करके एसडीएम दलजीत सिंह की अध्यक्षता में अरमान के परिवार को दी गई। ग्रामीण चिकित्सक संघ के प्रधान डॉ. रामनिवास ने मौके पर आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रकार की प्राथमिक चिकित्सा इस परिवार को आवश्यकता होगी, वह निशुल्क प्रदान की जाएगी। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि वह संबंधित अस्पताल पर आवश्यक मदद पीड़ित परिवार को पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण खटकड़, पंडित देशराज, शीशपाल शास्त्री, डॉ. सत्यवान, मास्टर अमित, रघुवीर शर्मा, सतीश शर्मा व प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed