फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths riding a car in the form of half a kilo of opium were arrested

आधा किलो अफीम के सार कार सवार दो युवक गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a car in the form of half a kilo of opium were arrested
डिटेक्टिव स्टाफ ने कार सवार दो युवकों को नाकेबंदी के दौरान 507 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि कहां से अफीम लाए थे और कहां सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हिसार की तरफ से एक कार में दो युवक सवार होकर शनिवार रात को जींद में अफीम सप्लाई करने आ रहे हैं। डिटेक्टिव स्टाफ ने टीम गठित कर गांव ईक्कस के पास नाकेबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद टीम को एक कार आती दिखाई दी। नजदीक आने पर टीम ने कार को रुकवाया। कार में दो युवक सवार थे। जब टीम सदस्यों ने उस कार की तलाशी ली तो उसमें से 507 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान हिसार के प्रताप नगर निवासी मनोज और शेखपुरा गांव निवासी अजीत के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एएसआई प्रेमस्वरूप ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पता लगा रही है कि यह अफीम कहां से लाए थे और किसको सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed