फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths attacked with rods and sticks, case registered

Jind News: दो युवकों पर रॉड और डंडों से हमला, केस दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with rods and sticks, case registered
जींद। सफीदों के हाट रोड पर 15-20 युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा जान बचाकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पाजु खुर्द निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और सिंघाना गांव निवासी नवीन साथ काम करते हैं। 24 अप्रैल शाम को नवीन ने उसे काम के सिलसिले में सफीदों के हाट रोड पर बुलाया था। वह बाइक लेकर वहां पहुंच गया। उसके बाद वह दोनों बातचीत करने लगे। तभी वहां पर 15-20 युवक आ गए, उन पर लाठी-डंडे और रॉड थी। उन्होंने आते ही उन पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उसकी टांग भी टूट गई। नवीन अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed