{"_id":"680145f4093dd3b4ea04337b","slug":"two-tube-wells-will-be-installed-new-sewerage-lids-will-be-installed-in-place-of-the-broken-ones-the-sewerage-system-will-be-improved-jind-news-c-199-1-jnd1002-133238-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लगाए जाएंगे दो ट्यूबवेल, टूटे की जगह नए लगेंगे सीवरेज ढक्कन, सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लगाए जाएंगे दो ट्यूबवेल, टूटे की जगह नए लगेंगे सीवरेज ढक्कन, सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त
Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी09-जिम खाना क्लब के पास ग्रीन बेल्ट के साथ लगती सडक़ का फोटो, जिसकी मरम्मत की जाएगी। संव
- फोटो : हॉस्पिटल में कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्रों के बारे में जानकारी करते सीएफओ विजय प्रकाश त्रिपाठी।
जींद। सेक्टरों के हालात सुधारने को लेकर एचएसवीपी लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत ही अर्बन एस्टेट में सीवरेज के टूटे ढक्कनों को बदलाया जाएगा। इस पर एक लाख 99 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा जिम खाना क्लब के पास स्थित ग्रीन बेल्ट के साथ लगती सड़क और एकलव्य स्टेडियम से आगे स्वीमिंग पुल की ओर से जाने वाली सड़क की मरम्मत पर 44 लाख 26 हजार 953 रुपये की राशि खर्च होगी।
इसके अलावा सेक्टर 8 में मकान नंबर 405 और 960 के आसपास एक लाख 99 हजार रुपये की राशि से पाइप डालकर सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं सेक्टर 10 और 11 में 44 लाख 99 हजार 954 रुपये की राशि से दो ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे। वहीं अर्बन एस्टेट में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक लाख 86 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। इन सभी कार्यों पर 95 लाख से अधिक रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं, जिसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में खुल सकती है। इसके बाद टेंडर अलॉट होंगे और एजेंसी की ओर से कार्य किया जाएगा। ऐसे में शहर के पॉश क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे पहले भी एचएसवीपी सेक्टर छह में पार्किंग विकसित करने को लेकर टेंडर लगा चुका है। यहां लगभग 15 साल पहले सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में मकान बनने शुरू हुए थे। बता दें कि सेक्टर छह, सात, आठ और नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आते हैं। यहां सिविल लाइन थाना, पॉलीक्लीनिक सहित चार से पांच निजी अस्पताल भी हैं। चारों सेक्टरों में 2500 मकान हैं, जिसमें लगभग आठ हजार की आबादी है। सेक्टरों की सड़कें निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, नरवाना-रोहतक हाईवे व सफीदों रोड को जोड़ती है। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा है। इसके अलावा सेक्टरवासी सुबह और रात को सड़कों पर सैर करते हैं। स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते रात के समय सेक्टरवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, जगबीर बूरा, सतपाल, संदीप, पाल सिंह, कप्तान और अमित मोर ने कहा कि सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सीवरेज के ढक्कन टूटे पड़े हैं और सड़क जर्जर हालत में हैं। खाली पड़े प्लॉटों में सीवरेज का गंदा पानी जमा रहता है। ऐसे में अगर सड़कों की मरम्मत और सीवरेज के ढक्कनों को बदला जाएगा तो सेक्टरवासियों को सुविधा होगी।
सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एचएसवीपी लगातार प्रयासरत है। जिम खाना क्लब के पास सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा दो ट्यूबवेल भी लगवाए जाएंगे। सीवरेज के नए ढक्कन लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं, जिसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
-अनुज ढांडा, जेई एचएसवीपी।