फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two smugglers carrying banned meat arrested

प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो तस्कर काबू

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers carrying banned meat arrested
बद्दोवाल टोल के पास पकड़ी गई गाय के मांस से भरी गाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। शहर थाना नरवाना पुलिस ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बद्दोवाल टोल के पास प्रतिबंधित मांस और अवशेषों से भरे एक टाटा पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी काबू किया है। मांस को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलदार और सहारनपुर जिला के गांव गंगो निवासी मुमताज के खिलाफ प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। भगत सिंह कॉलोनी नरवाना निवासी प्रमोद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गो-पुत्र सेना हरियाणा संगठन का सदस्य है। मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि एक उत्तरप्रदेश के नंबर की गाड़ी है, जिसमें प्रतिबंधित मांस और अवशेष भरे हुए हैं। यह गाड़ी सिरसा की तरफ से आ रही है और तस्करी के लिए मांस को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बद्दोवाल टोल के पास पुलिस ने नाकेबंदी की। कुछ देर में सिरसा की तरफ से एक टाटा पिकअप आती दिखाई दी। बद्दोवाल टोल पर रुकवाकर जब टाटा पिकअप की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित मांस और अवशेष मिले। पुलिस ने टाटा पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलदार और सहारनपुर जिला के गांव गंगो निवासी मुमताज के तौर पर बताई। पुलिस ने चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मांस तथा अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया ताकि पता चल सके कि मांस और अवशेष किस जीव के हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बद्दोवाल टोल के पास एक गाड़ी से प्रतिबंधित मांस और पशु के अवशेष बरामद हुए हैं। चिकित्सकों की टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवा दिए है। मौके से दो आरोपियों को काबू भी किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-रामनिवास, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed