{"_id":"584310cd4f1c1b0f1ede906d","slug":"two-rounds-will-soon-jind-sonepat-train-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही दो फेरे लगाएगी जींद-सोनीपत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही दो फेरे लगाएगी जींद-सोनीपत ट्रेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जींद-सोनीपत ट्रेन
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह पहले जींद-सोनीपत के बीच शुरू हुई रेलवे लाइन पर अव्यवस्थाओं की मार झेल रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर जहां ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है, वहीं ट्रेन का समय बदलने को भी मंजूरी मिल गई है। अब जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी की समय सारिणी यात्रियों के अनुकूल बनाई गई है।
फिलहाल जींद-सोनीपत के बीच महज एक ट्रेन चलती है, जो दिन में दोनों ओर से एक-एक फेरा ही लगाती है। वहीं, ट्रेन का समय भी ऐसा है कि दोनों ही तरफ से यह यात्रियों के समय के अनुकूल नहीं बैठता। फिलहाल ट्रेन जींद जंक्शन से सुबह 10.38 बजे चलती है और वापसी में सोनीपत से 13.10 बजे जींद के लिए रवाना होती है। यह शेड्यूल कर्मचारियों, विद्यार्थियों व दैनिक यात्रियों को रास नहीं आ रहा है। हालत यह है कि जींद से सुबह चलने वाली गाड़ी में महज 40-50 यात्री ही सफर करते हैं। इतने ही यात्री गांवों के स्टेशन से भी हो जाते हैं। कुल मिलाकर ट्रेन में महज एक बस के यात्री ही सफर करते हैं। यात्री लगातार ट्रेन को सुबह के समय चलवाने व ट्रेन के फेरे बढ़वाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, रेलवे बोर्ड की दिल्ली में हुई बैठक में ट्रेन को दिन में दोनों ओर से दो-दो बार चलाने का फैसला लिया गया है।
यह होगा नया शेड्यूल
नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन सुबह 06:30 बजे चलेगी और सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और 12:15 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी। फिर 13: 30 बजे जींद से रवान होगी और15:15 बजे सोनीपत पहुंचेगी। शाम को 16:15 बजे सोनीपत से चलकर जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के यात्रियों के लिए बेहतर रास्ता
दिल्ली से सैकड़ों यात्री प्रतिदिन दिल्ली जाते हैं। इनमें से काफी यात्री सोनीपत से सटे क्षेत्रों में जाते हैं। इन यात्रियों को दिल्ली में जाने के बाद ट्रेन बदलकर अपने काम के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। ये यात्री अब सीधे सोनीपत से ही दिल्ली जाएंगे।
प्रतिदिन दो लाख रुपये का खर्च
रेलवे द्वारा जींद-सोनीपत के लिए करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस लाइन पर ट्रेन चलाने, कर्मचारियों की नियुक्ति व अन्य व्यवस्थाओं पर प्रतिदिन औसतन दो लाख रुपये का खर्च होता है। फिलहाल इस रूट पर रेलवे की आमदनी 10 हजार रुपये तक भी नहीं पहुंच रही है।
जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड की बैठक हुई है। इसमें रेलवे को नया नंबर मिलने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब यह दूर हो गई है। बोर्ड ट्रेन के फेरे बढ़ाने का अंतिम रूप दे चुका है। जल्द ही यह लागू हो जाएगा।
रमेश कौशिक सांसद, सोनीपत