फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two modern toilets built at a cost of Rs 30 lakh in the old grain market will provide convenience to the people.

Jind News: पुरानी अनाजमंडी में 30 लाख रुपये से बने दो आधुनिक शौचालय, लोगों को मिलेगी सुविधा

Thu, 24 Sep 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two modern toilets built at a cost of Rs 30 lakh in the old grain market will provide convenience to the people.
23 जुलाना 01: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद
जुलाना। पुरानी अनाजमंडी में सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर पालिका की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें आमजन के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी अनाजमंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, दुकानदार और व्यापारी पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक शौचालय बनने से मंडी क्षेत्र में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से एक शौचालय पुरानी अनाजमंडी में और दूसरा हांसी मार्ग पर पुलिस थाने के पास बनाया गया है। शौचालयों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इनमें ऑटोमैटिक सेंसर सिस्टम, वाटर सेविंग तकनीक और बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग व्यवस्था भी की जाएगी। शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी।

मंडी में आने वाले लोगों को मिलेगी राहत
पुरानी अनाजमंडी के दुकानदार रोशन, अजमेर और मोहित का कहना है कि मंडी क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए आते हैं। शौचालय की सुविधा नहीं होने से विशेषकर किसानों और मजदूरों को परेशानी होती थी। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। नगर पालिका के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होते ही दोनों शौचालय जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।


लंबे समय से मंडी क्षेत्र में शौचालय की मांग थी
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संजय जांगड़ा ने बताया कि लंबे समय से मंडी क्षेत्र में शौचालय की मांग थी। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। किसानों, दुकानदारों, मजदूरों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। यह परियोजना जुलाना में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सार्वजनिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed