{"_id":"5f8c8a668ebc3e9bcc42c90b","slug":"two-miscreants-riding-on-security-company-firing-rescue-jind-news-rtk5789871166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी कंपनी के मालिक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी कंपनी के मालिक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, बचाव
विज्ञापन
सुमित यादव।
- फोटो : Jind
नोएडा की एक सिक्योरिटी कंपनी के मालिक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, मगर वे बाल-बाल बच गए। जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना में महादेव पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाप मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी सुमित यादव अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ कार में सवार होकर नोएडा से जींद आ रहे थे। जब वे शनिवार रात में नौ बजे जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी, मगर दोनोें बाल-बाल बच गए। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सुमित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
सुमित ने बताया कि वह नोएडा में सिक्योरिटी कंपनी चलाता है। उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस पर हमला नोएडा निवासी प्रेरणा मित्तल और उसके पति विकास तथा संदीप ने करवाया है। सुमित ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त लोगों ने एक लड़की के साथ मारपीट की थी। लड़की ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा है। वह उस मामले में गवाह है। उक्त लोगों द्वारा उस पर गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है। सुमित ने बताया कि उसकी कार पर आरोपियों द्वारा चार गोलियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुमित यादव की शिकायत पर प्रेरणा मित्तल, उसके पति विकास तथा संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

सुमित की कार, जिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है।- फोटो : Jind