फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two incidents of theft in the city, on one hand tyres worth lakhs and on the other hand a thief stole 30 quintals of wheat

Jind News: शहर में चोरी की दो वारदात, एक तरफ लाखों के टायर तो दूसरी तरफ 30 क्विंटल गेहूं ले गया चोक

Sat, 23 Aug 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two incidents of theft in the city, on one hand tyres worth lakhs and on the other hand a thief stole 30 quintals of wheat
22जेएनडी36-दुकान का शीशा तोडक़र दुकान में घुसते हुए चोर सीसीटीवी में कैद। स्रोत दुकानदार
नरवाना। शहर में चोरों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने हिसार रोड स्थित एमआरएफ एजेंसी से लाखों रुपये के टायर चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी तरफ उकलाना रोड पर गोदाम का ताला तोड़कर करीब 30 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केस-1

हिसार रोड स्थित एमआरएफ एजेंसी मालिक सुमित निवासी गली नंबर-4 छोटूराम कॉलोनी ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वीरवार रात चार युवक पिकअप गाड़ी में आए। चोरों ने दुकान का शटर काटा और अंदर रखे करीब 17 रेडियल टायर, 1020 नायलॉन टायर और बाइक-स्कूटर के छोटे टायर चोरी कर लिए। जब उन्हें जानकारी मिली तो दुकान का शटर टूटा मिला और सारा सामान गायब था। एजेंसी मालिक के अनुसार चोरी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

केस-2

दूसरी वारदात उकलाना रोड स्थित बालाजी राइस मिल परिसर में हुई। यहां नरवाना निवासी अंकित की फर्म आनंद कुमार पुनीत कुमार, मेला मंडी नरवाना का गेहूं गोदाम में रखा हुआ था। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ा और लगभग 60 कट्टे यानी करीब 30 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed