फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two illegal pistols recovered from the possession of two youths

Jind News: दो युवकों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद

Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two illegal pistols recovered from the possession of two youths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। डिटेक्टिव स्टाफ और अलेवा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ ने करसिंधु बस अड्डा के पास से युवक को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर के अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान करसिंधु गांव निवासी सज्जन उर्फ मिता के रूप में हुई है। उचाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम उनकी टीम पालवां-करसिंधु रोड पर गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि करसिंधु बस अड्डा पर एक युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्तौल है। इस सूचना पर टीम तुरंत करसिंधु बस अड्डे पर पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वहीं दूसरे मामले में अलेवा पुलिस ने अलेवा गांव से एक युवक को काबू कर 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान अलेवा निवासी संदीप के रूप में हुई है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए थाना अलेवा क्षेत्र में गश्त पर थी तभी एएसआई जयबीर सिंह को सूचना मिली कि एक युवक अलेवा गांव में खड़ा है, जिसके पास अवैध पिस्तौल है। इस सूचना पर टीम ने छापा मारकर आरोपी संदीप वासी गांव अलेवा को काबू करके उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से एक पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। मांगे जाने पर आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed