फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two express trains affected due to train stoppage in Punjab

Jind News: पंजाब में ट्रेन रोकने से दो एक्सप्रेस गाड़ियां प्रभावित रहीं

Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two express trains affected due to train stoppage in Punjab
रेलवे जंक्शन जींद का फोटो।
जींद। किसानों के पंजाब में ट्रैक जाम करने से दो एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बठिंडा की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12 बजे से पहले अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुकी थी। 15734 फरक्का एक्सप्रेस, जोकि जींद रात आठ बजे पहुंची, जबकि इसका यहां पर पहुंचने का समय 5 बजकर 38 मिनट है। वहीं बठिंडा से दिल्ली जाने वाली 20410 सुपरफास्ट भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। इसका जींद पहुंचने का समय 17 बजकर 57 मिनट है।
विज्ञापन

दातासिंहवाला बॉर्डर पर 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के बैनर तले बुधवार को पंजाब में किसानों ने कई जगह पर ट्रेन रोकने का फैसला लिया था। उन्होंने दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रैक को बाधित रखा। हालांकि दोपहर 12 बजे से पहले ही पंजाब की ओर से अवध-असम, दिल्ली-जाखल, फिरोजपुर छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, श्री वैष्णो देवी कटरा जम्मूतवी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस जींद जंक्शन पर पहुंच गई थीं। वहीं दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाली शरबत द भला, फरक्का एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा भी समयावधि के दौरान जींद पहुंच गई थीं, लेकिन शाम को बठिंडा की तरफ से आने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन फंस गईं।
विज्ञापन

पंजाब में बुधवार को किसानों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम रखा। इसकी वजह से दो एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहीं। दोनों ट्रेन दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंचीं । -जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed