{"_id":"61a73595895a7e055409c15b","slug":"two-dies-in-road-accident-in-narwana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में सड़क दुर्घटना: पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर आपस में टकराई दो कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सड़क दुर्घटना: पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर आपस में टकराई दो कार, दो की मौत
Wed, 01 Dec 2021 02:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 02:13 PM IST
सार
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना कस्बे में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे पुराने गांधी चौक पर हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में मंगलवार रात करीब 12 बजे पुराने बस स्टैंड गांधी चौक पर दो कार आपस में टकरा गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, दो-तीन महिला एवं पुरुष घायल हो गए। घायल महिलाओं को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिनमें से एक महिला बिंदर कौर की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Farmers protest: घर वापसी के लिए अपने ट्रैक्टरों को तैयार कर रहे किसान, फैसले का इंतजार
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात को करीब 12 बजे पंजाब की ओर से एक कार आ रही थी। वहीं गुरथली गांव निवासी गुरदान अपनी गर्भवती बहन को डॉक्टर को दिखा कर लौट रहा था। जब वह दिल्ली पटियाला हाईवे पार कर अपने गांव की तरफ मुड़ने लगा तो पंजाब की ओर से आ रही दूसरी कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार
इस हादसे में गुरदान व उनकी कार चला रहे गुरथली निवासी बलकार की मौत हो गई। वही गुरुदान की बहन बिंदर गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी गाड़ी में सवार दो लोगों को भी गंभीर चोट आई हैं हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।