फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two CRSU girl students, fed up with eve-teasing, lodged a complaint at the police station

Jind News: सीआरएसयू की दो छात्राओं ने छेड़खानी से परेशान होकर पुलिस चौकी में दी शिकायत

Fri, 02 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two CRSU girl students, fed up with eve-teasing, lodged a complaint at the police station
जींद। सीआरएसयू की दो छात्राओं को पिछले कई दिनों से एक युवक परेशान कर रहा था। छात्राओं ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी में दी है। साथ ही छात्राओं ने आरोप लगाए हैं कि यूनिवर्सिटी के डीन व सिक्योरिटी इंचार्ज जसवीर सूरा को भी उन्होंने युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने कहा कि पिछले काफी दिनों से एक लड़का उन्हें यूनिवर्सिटी के गेट पर परेशान कर रहा है। जब भी वे यूनिवर्सिटी में आती हैं और वापस जाती हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है। यूनिवर्सिटी के क्लास रूम तक युवक पहुंच चुका है। हर जगह उनका पीछा करता है। कुछ दिन पहले इसकी शिकायत उन्होंने यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी प्रो. जसवीर सूरा को दी। छात्राओं के अनुसार उन्हें परेशान करने वाले इस बाहरी युवक को यूनिवर्सिटी में बैठाया भी गया था, लेकिन उसे न तो पुलिस के हवाले किया गया और न ही छात्राओं की शिकायत को यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी के पास जरूरी कार्रवाई के लिए भेजा गया। इससे छात्राएं बेहद तंग आ गई। इसके बाद छात्राओं ने वीरवार को यूनिवर्सिटी की पुलिस चौकी में जाकर खुद यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी प्रो. जसवीर सूरा के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करवा दी। छात्राओं ने कहा कि अगर उनके साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में या बाहर कुछ होता है, तो उसके लिए जिम्मेदार उस युवक के साथ-साथ खुद यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी प्रो. जसवीर सूरा भी होंगे। यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुलतान सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed