फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two commission agents attacked with sharp object in dispute over cleaning wheat with fan

Jind News: पंखे से गेहूं की सफाई को लेकर दो आढ़तियों में विवाद में नुकीली वस्तु से हमला

Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two commission agents attacked with sharp object in dispute over cleaning wheat with fan
जींद। नई अनाज मंडी में पंखा लगाकर गेहूं की सफाई करने को लेकर दो आढ़तियों में विवाद हो गया। इसमें दुकान नंबर 62 के संचालक वेदपाल पर नुकीली वस्तु से वार और मारपीट की की गई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने 61 नंबर दुकान के संचालक कपिल के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नई अनाज मंडी की 62 नंबर दुकान के संचालक बेदपाल ने बताया कि 12 अप्रैल को रात को लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान का शटर बंद करके ऊपर बने मकान में चले गए। इस दौरान दुकान नंबर 61 का संचालक कपिल उनकी दुकान की तरफ पंखा लगा दिया। इससे उनके मकान में धूल आ रही थी। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की और नुकीली वस्तु से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। इस दौरान आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed